{"_id":"609186538ebc3e8dae158009","slug":"health-mahoba-news-knp626764182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन रहेगा खुश तो सेहत भी रहेगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन रहेगा खुश तो सेहत भी रहेगी दुरुस्त
विज्ञापन
महोबा। कोरोना पीड़ित का हौसला बढ़ाना जरूरी है। मरीज को किसी भी तरह का तनाव लेने से बचना चाहिए। इसके लिए अपनी सोच पॉजिटिव रखें। समय पर संतुलित आहार लें। समय से सोएं और सात से आठ घंटे की नींद लें। यह बात साइकोलॉजिस्ट डॉ. अंकिता गुप्ता ने कही। उनका कहना है कि किसी भी बीमारी से उबरने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना बहुत जरूरी है। कोरोना काल में तो मानसिक तौर पर स्वस्थ रहना और भी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर अब तक का अनुभव रहा है कि जो लोग मानसिक तौर पर मजबूत रहे वह जल्दी स्वस्थ हुए हैं। वहीं, जो मानसिक तौर पर मजबूत नहीं दिखे, उन्हें स्वस्थ होने में वक्त लगा है। साथ ही यह सलाह भी दी है कि निगेटिव खबरों की अनदेखी करें। कोविड के मामलों में यह भी देखने में आ रहा है कि डिप्रेशन में आकर मरीज की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए खुश रहने का प्रयास करें।
डॉ. अंकिता गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर निशुल्क टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के निदान के लिए टोल फ्री नं. 08046110007 या डायल 104 पर कॉल कर परामर्श ले सकते हैं।