{"_id":"60d370a68ebc3ed77d7c6f28","slug":"health-corona-mahoba-news-mahoba-news-knp635880312","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबरई ब्लाक के आठ गांवों में चलेगा टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबरई ब्लाक के आठ गांवों में चलेगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण करती स्वास्थ्य टीम
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जनपद में पायलट प्रोजेक्ट अभियान के तहत 30 जून तक टीकाकरण कबरई ब्लाक के आठ गांवों में चलाया जा रहा है। तीन दिनों में 14 सौ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। जुलाई तक जनपद के 60 प्रतिशत लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिले में अभी तक 18 वर्ष से ऊपर पंजीकृत 33 हजार में से 32614 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। अब टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट का ट्रायल चल रहा है। इसके बाद एक जुलाई से इस प्रोजेक्ट को पूरी गति के साथ चलाया जाएगा। सोमवार व मंगलवार दो दिन आठ गांवों में टीकाकरण किया गया। यहां 1068 लोगों ने टीका लगवाया।
बुधवार को दूसरे कलस्टर के गांव ग्योढ़ी का चयन कर अभियान चलाया जा रहा है। यहां 12 टीमें लगाई गई हैं। शिविर में ही आने वाले लोगों का पंजीकरण कर उन्हें टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान कुल 335 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जीआर रत्मेले ने बताया कि जनपद के अभी तक 1.36 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
दूसरों को देखा तो लगवाई वैक्सीन
ग्योढ़ी गांव निवासी 32 वर्षीय रमेश कुमार का कहना है कि वह कई दिनों वैक्सीन लगवाने की सोच रहे थे। लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। घर के नजदीक लगे शिविर में पड़ोसियों को टीका लगवाते देखा तो उनके मन का भ्रम खत्म हो गया। टीका लगवाने के बद वह बहुत अच्छा महसूस कर रहा है।