फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   hamirpur,candidate,nota

नोटा से भी पीछे छूट गए नेता जी

Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
hamirpur,candidate,nota
महोबा। विधानसभा चुनाव के मतदान में मतदाताओं ने नोटा का बटन भी खूब दबाया। परिणामस्वरूप में कई नेता नोटा में पड़े वोट से पीछे छूट गए। चरखारी विधानसभा सीट पर 2256 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।
विज्ञापन

इस सीट पर नौ उम्मीदवारों में से निर्दलीय अनिल कुमार को 1977, भुवनेंद्र नरायण सिंह को 973, आप प्रत्याशी प्रेमनरायण राजपूत को 1245 और राइट टू रिकाल पार्टी प्रत्याशी कुंवर लाल को 1058 मत मिले, जो नोटा से भी कम हैं।
विज्ञापन

महोबा विधानसभा सीट पर 1514 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। बहुजन मुक्ति के एहसान सौदागर को 961, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कमलेश कुमार को 1102, आजाद समाज पार्टी के देवप्रताप सिंह को 694, निर्दलीय अनिल कुमार को 841, अनिल सिंह को 432, अर्जुन को 555, देवराज को 843, देवेंद्र कुमार नगायच को 635, महेश को 1145 मत मिले, जो नोटा से भी कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटा का सबसे पहले अमेरिका में हुआ था प्रयोग
सबसे पहले 1976 में अमेरिका के कैलीफोर्निया में इस्ला विस्टा म्युनिसिपल एडवाइजरी काउंसिल के चुनाव में नोटा का इस्तेमाल हुआ। अमेरिका में इसके लिए ‘नन ऑफ दीज कैंडिडेट’ शब्द का इस्तेमाल होता है, जबकि यूक्रेन में इसे ‘अगेंस्ट ऑल’ और स्पेन में ‘ब्लैक बैलट’ कहा जाता है। भारत में इसका मतलब है- नन ऑफ द अबव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed