फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Half the city lost power for six hours due to a fault in a high-tension line during the rain.

Mahoba News: बारिश में हाईटेंशन लाइन मेंं खराबी से छह घंटे ठप रही आधे शहर की बिजली

Sun, 28 Sep 2025 04:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 28 Sep 2025 04:57 AM IST
विज्ञापन
Half the city lost power for six hours due to a fault in a high-tension line during the rain.
फोटो 27 एमएएचपी 21 परिचय-कीरत सागर तालाब के किनारे लगे पोल पर चढ़कर लाइन दुरुस्त करता बिजलीकर्म
महोबा। शहर में शनिवार की सुबह हुई बारिश के दौरान कीरत सागर के किनारे बिजली की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। चार घंटे की पेट्रोलिंग के बाद फाल्ट मिला। खंभे के चारों ओर पानी भरा होने से बिजलीकर्मी पालिका की जलकुंभी हटाने की मशीन में सवार होकर पोल तक पहुंचे। तब छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे शहर के स्टेशन रोड, मलकपुरा, गांधीनगर, आल्हा चौक, ऊदल चौक, मिल्कीपुरा समेत विभिन्न इलाकों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। सूचना पर बिजलीकर्मियों ने शहर के फतेहपुर बजरिया से पेट्रोलिंग शुरू की। चार घंटे की मशक्कत के बाद यशोदानगर वार्ड व कीरत सागर पहाड़ी के बीच में फाल्ट मिला। जिस पोल में फाल्ट था वह पहाड़ी के किनारे स्थापित है लेकिन वहां तक तालाब का पानी भर जाने से कर्मचारियों को पहुंचने में दिक्कत हुई। तब पालिका की जलकुंभी हटाने वाली मशीन को तालाब के किनारे मंगाया गया। इसके बाद कर्मचारी उसने में सवार होकर पोल तक पहुंचे। इसके बाद पोल पर चढ़कर इंसुलेटर को ठीक किया गया। तब जाकर दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल सकी। इसके बाद शाम तक बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। उधर, बिजली विभाग के एसडीओ राकेश कुमार का कहना है कि इंसुलेटर को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed