फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Haiwatpura's team won in Kabaddi

Mahoba News: कबड्डी में हैवतपुरा की टीम ने मारी बाजी

Wed, 05 Nov 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 05 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Haiwatpura's team won in Kabaddi
फोटो 05 एमएएचपी 11 परिचय-कबड्डी में दमखम दिखाते छात्र। संवाद - फोटो : सांकेतिक
पनवाड़ी (महोबा)। मेरा युवा भारत महोबा की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी में हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में हैवतपुरा ने नेहरू इंटर कॉलेज की टीम को 10 अंकों से हराकर विजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में आरएस कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने देवगनपुरा टीम को पांच अंकों से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कपिल रैकवार पहले व आकाश दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सिद्धवती ने बाजी मारी जबकि आकांक्षा को दूसरा स्थान मिला। बैडमिंटन बालक वर्ग में आकश रैकवार पहले व देव कुमार स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आकांक्षा ने प्रथम व सिद्धवती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार पाठक, पूर्व प्रधान अलीपुरा हीरालाल वर्मा ने स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका जितेंद्र मिश्रा, शीलू सक्सेना व सतीश राजपूत ने निभाई।

फोटो 05 एमएएचपी 11 परिचय-कबड्डी में दमखम दिखाते छात्र। संवाद

फोटो 05 एमएएचपी 11 परिचय-कबड्डी में दमखम दिखाते छात्र। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed