फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   haelth

उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज बढ़े

Tue, 26 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
haelth
दवा वितरण काउंटर में लगी भीड़। - फोटो : MAHOBA
महोबा। सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में भारी भीड़ रही। पर्ची कटवाने से लेकर ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने, जांच कराने, दवा लेने में मरीजों व तीमारदारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 935 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लगी। हर ओपीडी कक्ष और काउंटर पर भीड़ लगी रही। सबसे अधिक परेशानी पर्ची बनवाने और दवा लेने में हुई। पैथालाजी में मरीज जांच के बाद रिपोर्ट का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कृपाराम राजपूत ने बताया कि छुट्टी के बाद अस्पताल खुलने पर ओपीडी में अधिक भीड़ रही । रोजाना 80 से 100 बच्चे आते थे। सोमवार को 115 बच्चे ओपीडी में पहुंचे। सबसे अधिक पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज आए। गंभीर मरीजों को भर्ती कराया गया है। वहीं डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि गर्मी के मौसम में उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed