फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hadse me Pahad se daba labour

पूर्व एमएलसी को आवंटित पहाड़ पर खनन का काम बंद

Sat, 09 Jan 2021 09:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Hadse me Pahad se daba labour
चुन्नू के घर में सांत्वना देने पहुंचे रिश्तेदार - फोटो : MAHOBA
महोबा। कबरई क्षेत्र के पहरा गांव में पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह को पट्टे पर आवंटित पहाड़ पर हुई एक मजदूर की मौत और दूसरे के घायल होने के मामले में पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतक व घायल के परिजनों का पट्टाधारक के बीच समझौता हो गया है, लेकिन खनिज विभाग ने पहाड़ का खनन कार्य बंद करा दिया है। डीएम ने डीजीएमएस को सुरक्षा मानकों की जांच के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पहरा गांव निवासी बच्ची लाल का बेटा चुन्नू कुशवाहा (20) और उसका भाई मातादीन (36) पहरा गांव स्थित पूर्व एमएलसी जयवंत के डिगरा पहाड़ में काम करते थे। पहाड़ में ब्लास्ट के लिए उसमें नीचे छेद कर रहे थे। पहाड़ के ऊपर पोकलैंड मशीन से काम हो रहा था, तभी पहाड़ से पत्थर गिर गए। उसमें दोनों भाई दब गए थे। हादसे में चुन्नू की मौत हो गई थी जबकि, मातादीन घायल हो गया था। घायल और मृतक का शव रात करीब डेढ़ बजे तक घटनास्थल पर पड़ा रहा। परिवार के लोग शव के पास बैठे बिलखते रहे। देर रात पट्टा संचालक के मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, मजदूरी के रूप में पीड़ित परिवार को पांच सौ रुपये प्रतिदिन देने और घायल को दो लाख रुपये मुआवजा देने के बाद मामले में समझौता हो गया। पुलिस ने शव को वहां से उठाकर पोस्टमार्टम व घायल को इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन

मामले में थानाप्रभारी दीपक पांडेय ने बताया कि हादसे में चुन्नू की मौत होने की सूचना दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच हल्का प्रभारी दरोगा राजेश को सौंपी गई है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रवन्ना जारी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed