{"_id":"6156025c8ebc3e6294460b64","slug":"gst-rupees-team-kanpur-track-mahoba-news-knp6555006178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर नगर के ध्यानार्थ: कर्नाटक से कानपुर जा रही दो ट्रक सुपाड़ी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर नगर के ध्यानार्थ: कर्नाटक से कानपुर जा रही दो ट्रक सुपाड़ी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। वस्तु एवं सेवाकर (स्टेट जीएसटी) की एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन ब्रांच) टीम ने वाणिज्य कर सचल दल के साथ चेकिंग के दौरान दो ट्रक सुपाड़ी 1.5 करोड़ की व 13 लाख कीमत की पामनट पकड़ ली। जांच टीम नेे व व्यापारियों को नोटिस जारी कर तीनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है।
वाणिज्य कर विभाग के सचल दल प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर सूर्यपाल सरोज एवं वाणिज्य कर अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जायसवाल को गोपनीय सूचना मिली की कर्नाटक से कानपुर दो ट्रक सुपाड़ी भेजी जा रही है। इस पर बुधवार को देर रात अधिकारियों ने कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाणिज्य कर कार्यालय के सामने चेकिंग शुरू कर दी। जांच टीम ने पाया कि दो ट्रक सुपाड़ी बोगस इनवॉइस पर कर्नाटक से कानपुर जा रही थी। टीम ने व्यापारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 50 टन सुुपाड़ी की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये हैं। वहीं, 13 लाख की कीमत का पामनट पकड़ा लिया।
असिस्टेंट कमिश्नर सूर्यपाल सरोज ने बताया कि प्रदेश में राजस्व बढ़ाए जाने एवं टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पामनट की गाड़ी बिना ई-वे बिल व दो ट्रक सुपाड़ी जो कर्नाटक से कानपुर जा रही थी, उसे बोगस इनवॉइस के साथ पकड़ा गया है। मामले की जांच कानपुर एसआईबी की टीम कर रही है।