{"_id":"64fb6787e44aac6b5a0dff58","slug":"groups-of-youth-showed-their-strength-by-breaking-the-dahi-handi-mahoba-news-c-225-1-mah1001-1433-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवाओं की टोलियों ने दही हांडी फोड़कर दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवाओं की टोलियों ने दही हांडी फोड़कर दिखाया दमखम
Fri, 08 Sep 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर कस्बे में कृष्ण जन्माष्टी पर्व को लेकर दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 30 से 35 फीट की ऊंचाई पर अलग-अलग स्थानों पर टांगी गईं दही हांडी को फोड़ने के लिए युवाओं की टोलियों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। एक के ऊपर एक चढ़कर युवाओं ने श्रीकृष्ण के जयकारे के बीच हांडी तोड़ीं। इस दौरान हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गूंज रही।
कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन कस्बे में ददिकाना कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। जमींदारी मोहल्ला के नरसिंह भगवान मंदिर, खंदियापुरा, घुसयाना, बजरिया, रघुनाथ जी मंदिर मेला मैदान, चमन चौराहा, पुलिस चौकी, मंडी, ड्योढ़ीपुरा आदि स्थान पर दही हांडी टांगी गईं। इस दौरान युवाओं की टोलियां पूरे कस्बे में भ्रमण कर दही हांडी फोड़ने के लिए दमखम दिखातीं रहीं। युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ 30 से 35 फीट ऊंची दही हांडी को तोड़कर रस्म निभाई। इस दौरान भक्त श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे। जगह-जगह लंगर लुटाया गया। दही हांडी प्रतियोगिता देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।