{"_id":"570e82e14f1c1b535c4a6ab8","slug":"gram-uday-bharat-uday-ke-sa-falata-ko-bhara-josh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम उदय, भारत उदय की सफलता को भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम उदय, भारत उदय की सफलता को भरा जोश
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
बैठक में बोलते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद अशोक कटारिया ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत चलने वाले ग्राम उदय, भारत उदय अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती से 24 अप्रैल तक गांवों में चौपाल लगा कर केंद्र सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में जिला कार्यकारिणी समिति और मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। यहां ग्राम स्वराज अभियान के प्रदेश प्रभारी और ग्राम उदय, भारत उदय के बुंदेलखंड प्रभारी मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की। उन्होंने कहा कि 10 गांवों में चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की नीतियाें को जन जन तक पहुंचाएं। उन्हाेंने कहा कि साठ वर्षों में जो विकास नहीं हुआ, वह मोदी सरकार ने 400 दिनाें में कर दिखाया है। बुंदेलखंड में जल्द ही महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू होंगी। 87 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रधानमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पास कराया है।
सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, क्षेत्रीय महामंत्री रामरतन प्रजापति, डा. संतोष चौरसिया, डा. कमलेश सक्सेना, पूर्व जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी ने भी ग्राम उदय, भारत उदय पर चर्चा की। संचालन महामंत्री महेंद्र गुरुदेव ने किया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर ने आभार जताया। यहां उमाशंकर मिश्रा, संजीव उपाध्याय, माधुरी श्रीवास, देवेंद्र गुप्ता, उर्मिला राजपूत, विमला दीक्षित, रामबालक पांडेय, रोशन सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, रामजी गुप्ता, विनोद पुरवार, भागवत गुप्ता, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।