{"_id":"6839fd718d831335ca05e694","slug":"government-purchase-centers-should-be-opened-for-the-purchase-of-lentils-gram-and-mustard-mahoba-news-c-225-1-mah1001-114884-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मसूर, चना, लाही की खरीद के लिए खोले जाएं सरकारी क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मसूर, चना, लाही की खरीद के लिए खोले जाएं सरकारी क्रय केंद्र
Sat, 31 May 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 31 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
महोबा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मसूर, चना व लाही की खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोले जाने की मांग शुरू हो गई है। इसको लेकर जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने शुक्रवार को डीएम गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोहर सिंह राजपूत, चंद्रभान, मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार, राकेश मिश्रा, राजबहादुर, देवेंद्र आदि ने ज्ञापन में कहा है कि मसूर, चना, लाही की खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र न खुलने से किसान परेशान हैं। रबी फसलों की खरीद के लिए प्रत्येक ब्लाॅक में एक-एक क्रय केंद्र खोला जाए। केंद्र सरकार ने मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6,700 रुपये निर्धारित किया है जबकि वर्तमान में मंडी में मसूर का रेट 5,900 प्रति क्विंटल है। इससे किसानों को आठ सौ रुपये प्रति क्विंटल नुकसान हो रहा है। मसूर की फसल बाजार में मार्च माह में आ गई थी लेकिन दो माह का समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक सरकारी क्रय केंद्र नहीं खोले गए। मजबूरी में किसान आढ़तियों व व्यापारियों को अपनी फसल बेंच रहे हैं। इससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने सरकारी क्रय केंद्र खोलकर किसानों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।