फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Goli Mari

प्रधान के हत्यारोपी के भाई को घर में घुसकर गोली मारी

Thu, 07 Jan 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Goli Mari
अजनर (महोबा)। क्षेत्र के अकौना गांव में प्रधान राजू कुशवाहा की हत्या रंजिश में आरोपी जय सिंह राजपूत के छोटे भाई जाहर सिंह को बुधवार देर रात घर में घुसकर कुछ लोगों ने गोली मार दी। घायल जाहर सिंह को झांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधान राजू कुशवाहा के बेटे और चचेरे भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, गालीगलौज और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

अकौना गांव प्रधान राजू कुशवाहा की पिछले साल 11 अक्तूबर की गांव में ही हत्या कर दी गई थी। मामले में पूर्व प्रधान सुखराम और जय सिंह समेत सात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। जय सिंह की पत्नी रजनी ने पुलिस को बताया कि रात में वह परिवार के साथ घर में सो रही थीं। रात करीब एक बजे राजू कुशवाहा (हत्या हो चुकी है) का बेटा मदन, चचेरा भाई रामगोपाल और देवीनंदन उर्फ दिग्गन बंदूक और तमंचे लेकर उसके घर की पीछे की दीवार फांद कर भीतर घुस आए। आरोपी मदन ने कमरे के बाहर सो रहे उनके देवर जाहर सिंह (20) को गोली मार दी। कूल्हे में गोली लगने से जाहर घायल हो गया। आरोपियों ने हवा में तीन गोलियां चलाईं। फिर गालीगलौज और धमकी देकर दीवार फांद कर मौके से भाग निकले। घटना के दौरान आरोपियों को साथी घर से बाहर खड़े थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि जाहर की भाभी रजनी की तहरीर पर राजू कुशवाहा के बेटे मदन समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे प्रधान राजू कुशवाहा की हत्या की रंजिश सामने आ रही है। फिलहाल गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed