{"_id":"5da0d1748ebc3e93dd48fd91","slug":"girls-won-hearts-due-to-garba-and-dandiya-dance-performances-mahoba-news-knp5190849152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरबा व डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियों से छात्राओं ने जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरबा व डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियों से छात्राओं ने जीता दिल
विज्ञापन
कार्यक्रम में डांडिया नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं
- फोटो : MAHOBA
महोबा। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर माता-पुत्री सम्मेलन किया गया। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गरबा व डांडिया नृत्य से छात्राओं ने सभी के दिल जीत लिए। शबरी प्रसंग पर प्रतिभागियों द्वारा किया गया मंचन खूब सराहा गया।
कालेज में आयोजित माता-पुत्री सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. सुमन व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन दिलाशा तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि माता-पुत्री के मैत्री व्यवहार व सामंजस्य से परिवार में खुशहाली रहती है। उन्होंने बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने की राय दी। फिर देवी स्तुति में छात्राओं ने मां के नौ स्वरूपों की झांकी सजाई।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने शबरी प्रसंग का रोचक वर्णन किया। भगवान श्रीराम के वनवास काल के दौरान शबरी का भगवान के प्रति अटूट प्रेम का मंचन किया। छात्राओं ने गरबा व डांडिया नृत्य की प्रस्तुति से सबके मन मोह लिए। इस मौके पर प्रांतीय बालिका शिक्षा प्रमुख कानपुर प्रांत डॉ. अमिता सिंह, मंजूलता, चंद्रिका महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योति सिंह, वंदना गुप्ता, कालेज की उपाध्यक्ष डॉ. सुनील चौरसिया, प्रधानाचार्य बीना तिवारी आदि छात्राएं व उनकी माताएं मौजूद रहीं।