फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Girlfriend consumed poison on the information of lover's shot

प्रेमी के गोली मारने की सूचना पर प्रेमिका ने खाया जहर

Sat, 18 Apr 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend consumed poison on the information of lover's shot
महोबा। थाना कबरई के ग्राम मकरबई में प्रेम प्रसंग के चलते 24 घंटे पहले युवक द्वारा खुद को गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना मिलने पर शनिवार को प्रेमिका ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर 108 नंबर एंबुलेंस से युवती को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हमीरपुर के ग्राम छानी निवासी भूपेंद्र (25) बीते पांच वर्षों से थाना कबरई के ग्राम मकरबई निवासी अपने मामा के यहां रहकर पहाड़ में मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि कई वर्षों से उसका एक रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाद होने से नाराज युवक ने शुक्रवार की दोपहर घर पर ही तमंचे से सीने में गोली मार ली थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया था। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका को प्रेमी द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के प्रयास की जानकारी हुई तो प्रेमिका ने जहर खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जहर खाने वाली प्रेमिका विवाहित बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed