फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Girl coming from school gets crushed by truck

विद्यालय से आ रही छात्रा को ट्रक ने कुचला

Wed, 27 Feb 2019 11:50 PM IST
mahoba Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 27 Feb 2019 11:50 PM IST
सार

पत्थरमंडी कबरई में न्यू समता क्रशर प्लांट के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
Girl coming from school gets crushed by truck
दुर्घटना के बाद रोते बिलखते परिजन व पिता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई में विद्यालय से पढ़कर घर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के मोहल्ला झलकारीबाई नगर निवासी सौम्या (6) पुत्री दुर्गेश कस्बे के शारदा विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। बुधवार की सुबह वह विद्यालय गई और छुट्टी होने पर पैदल घर लौट रही थी। तभी न्यू समता क्रशर प्लांट के पास गिट्टी लेने जा रहे ट्रक ने छात्रा को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। तब चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद परिजनों में रोना पीटना मच गया। मासूम की मौत से पिता अपनी सुधबुध खो बैठा।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए छात्रा को टक्कर मारी। भीड़ में घटना को लेकर गहरा आक्रोश रहा। पुलिस ने समझा बुझाकर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा गया। दुर्गेश एक क्रशर प्लांट में लोडर चलाता है। उसके दो बच्चे एक पुत्र व पुत्री थी। जिसमें बच्ची की मौत के बाद से वह गुमशुम हो गया। थानाध्यक्ष कबरई अशोक कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थरमंडी कबरई में न्यू समता क्रशर प्लांट के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed