फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Getting to the deliberate selection of Modi rally

मोदी की रैली के स्थान चयन पर हो रही माथापच्ची

Tue, 11 Oct 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 11 Oct 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Getting to the deliberate selection of Modi rally
पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली कार्यक्रम के लिए स्थान चयन को लेकर भाजपाई माथापच्ची कर रहे। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में रैली कराने के लिए तीन स्थानों का चयन कर नक्शा बनाकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय को भेजा। तीन स्थानों में से जिस स्थान को
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान चयनित करेगी उसी मैदान में रैली की तैयारियां शुरू की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड के महोबा से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे। इसके लिए 24 अक्टूबर की तिथि निर्धारित कर दी गई है। प्रधानमंत्री की रैली में भारी भीड़ जुटने की आशा को देखते हुए भाजपाई रैली के लिए बड़े
विज्ञापन


मैदान ढूढ़ने के लिए मंगलवार को सारा दिन माथापच्ची करते रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने राठ रोड पर शिशु शिक्षा निकेतन मैदान, पुलिस लाइन रोड पर रेलवे पुल के समीप पड़े मैदान और बांदा रोड पर विजय सागर तिराहे के पास मैदान को देखा। तीनों मैदानों का
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्शा बनाकर पार्टी कार्यालय लखनऊ भेज दिया है। लखनऊ से जिस मैदान को प्रधानमंत्री की रैली के लिए चयनित किया जाएगा उसी मैदान पर तैयारियां तेज कर दी जाएंगी। प्रधानमंत्री के बुंदेलखंड दौरे से चित्रकूटधाम और झांसी मंडल के भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे हैं। पूर्व विधायक


राकेश गोस्वामी का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पूरे बुंदेलखंड में भाजपा प्रत्याशियों को खासा लाभ मिलेगा। बुंदेलखंड की सभी सीटों पर प्रधानमंत्री के दौरे का असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed