फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Gave the message of patriotism by carrying the tricolor in every hand

Mahoba News: हर हाथ में तिरंगा लेकर दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश

Wed, 13 Aug 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 13 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of patriotism by carrying the tricolor in every hand
फोटो 12 एमएएचपी 21 परिचय-शहीद राकेश चौरसिया स्मारक से तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। संवाद
महोबा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। जिला प्रशासन, पुलिस और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्राओं में हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोगों को देश प्रेम, एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

शहर के कीरत सागर तट पर स्थित शहीद राकेश चौरसिया स्मारक से भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए आल्हा चौक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, तेज प्रकाश शिवहरे, संदीप तिवारी, चक्रपाणि त्रिपाठी, अवधेश गुप्ता, ओम नारायण तिवारी, दीपाली तिवारी, विभा पुरवार, राहुल अग्रवाल, सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह एसपी प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व पुलिसकर्मियों ने डाकबंगला मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में देशभक्ति गीतों की धूम रही। इसमें लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस मौके पर अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ सदर दीपक दुबे, आरआई शिवकुमार, कोतवाल मनीष पांडेय, यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के अलावा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने तिरंगा अभियान के तहत शहर में बाइक रैली का आयोजन किया। डीएम आवास के पास से प्रारंभ हुई बाइक रैली को डीएम गजल भारद्वाज, सीडीओ बलराम, भाजपा जिलाध्यक्ष, नगर पालिकाध्यक्ष संतोष कुमार चौरसिया ने हरी झंडी दिखाई। यह बाइक रैली बजरंग चौक, पुलिस लाइन रोड से होकर कलक्ट्रेट पहुंची। पीआरडी जवानों की इस बाइक रैली का नेतृत्व युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मतगंजन प्रसाद कुशवाहा, शिवशंकर राजपूत, अमरसिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------


गायन प्रतियोगिता में अनुष्का ने मारी बाजी
चरखारी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय चरखारी में देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य प्रो. आनंद गोस्वामी ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता के वीर सपूतों के बलिदानों की गाथा गाकर सभी को भावुक कर दिया। प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की अनुष्का तिवारी ने पहला, बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र कैलाश ने दूसरा और बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हेमा ने तीसरा स्थान पाया। वहीं बीए के छात्र आनंद कुमार और नरेश कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. रुचि जायसवाल, डॉ. विनोद सिंह चंदेल, डॉ. नित्य किशोर सोनी, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. ऋतु चतुर्वेदी और अरुण कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed