फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   gandgi hogi saaf

अब स्वच्छ व सुंदर नजर आएंगे चंदेलकालीन तालाब

Sat, 20 Mar 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
gandgi hogi saaf
मदन सागर तालाब की जलकुंभी साफ करती एक्वाटिक बीड हार्वेस्टर मशीन - फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के ऐतिहासिक और चंदेल कालीन तालाब अब स्वच्छ और सुंदर नजर आएंगे। शनिवार को मुंबई से मशीन महोबा पहुंची विशेष मशीन तालाबों की जलकुंभी व गंदगी को साफ करेगी। इस मशीन का शनिवार को मदन सागर तालाब में ट्रॉयल किया गया।
विज्ञापन

शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर, मदन सागर, कल्याण सागर समेत प्रमुख तालाबों में गंदगी का अंबार होने से उनकी सुंदरता पर ग्रहण लग गया था। तालाबों को उनकी पुरानी सुंदरता लौटाने के लिए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के प्रयास रंग ला रहे हैं। इन तालाबों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में पालिका प्रशासन ने 15वें वित्त आयोग से 1.25 करोड़ की लागत से तालाबों की सफाई के लिए एक्वाटिक बीड हार्वेस्टर मशीन मंगाई है। शनिवार को पालिका अध्यक्षा दिलाशा तिवारी ने पूजन-अर्चन के बाद शुरुआत कराई। पहले दिन मदन सागर तालाब में फैली गंदगी को मशीन ने साफ किया। शुभारंभ के दौरान सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, डीएम सत्येंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रति मिनट छह घनमीटर कचरा निकालेंगी मशीन
तालाबों की सफाई के लिए जिले में मंगाई गई एक्वाटिक बीड हार्वेस्टर मशीन की लंबाई 11.8 मीटर और ऊंचाई 2.7 मीटर है। इस मशीन की क्षमता छह घन मीटर प्रति मिनट कचरा निकालने की है। इस भारी भरकम मशीन से एक माह के अंदर ही सभी ऐतिहासिक तालाबों का कचरा साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदन सागर में पैंटून पुल बना आकर्षण का केंद्र
चंदेल कालीन मदन सागर तालाब के बीच स्थित खकरामठ अपनी बेजोड़ नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है। तालाब में पानी भरा होने से पर्यटक खकरामठ का करीब से दीदार नहीं कर पाते थे। डीएम की पहल पर मदन सागर में पैंटून पुल बनकर तैयार हो गया है। लोगों को अब उद्घाटन का इंतजार है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग पुल देखने के लिए पहुंच रहे है। पुल व खकरामठ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed