फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   gandgi bharat chhodo abhiyan in mahoba

महोबाः गंदगी भारत छोड़ो अभियान के बाद भी जगह-जगह लगे हैं कचरे के ढ़ेर

Mon, 10 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
gandgi bharat chhodo abhiyan in mahoba
तहसील के समीप कूड़े के ढ़ेर में बिखरा कचरा - फोटो : MAHOBA
महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन की बरसी पर ‘गंदगी भारत छोड़ो’ अभियान की घोषणा की गई है। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान की गूंज जन-जन तक पहुंचे। इसके लिए अमर उजाला ने ‘गंदगी महोबा छोड़ो’ अभियान की शुरूआत की है।
विज्ञापन

अपना शहर भी गंदगी से मुक्त हो। कूड़ा-करकट कूड़ेदान में ही डालना चाहिए। शहर के प्रवेश द्वार से लेकर, धार्मिक स्थल, पार्क, स्कूल-कॉलेज, चिकित्सालय व अन्य सार्वजनिक स्थल स्वच्छ होना चाहिए। हर शहरी की यही तमन्ना होती है। फिर भी जिले में नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के बाद भी सफाई कर्मी अपने काम को ढंग से नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

यही वजह है कि शहर के मुख्य चौराहा तहसील और रोडवेज बस अड्डा और जिला अस्पताल के पास कचरे के ढ़ेर लगे हैं। आवारा जानवर सारा दिन कूड़े में मुंह मारकर इधर से उधर गंदगी फैलाते रहते हैं। शहर के कुछ गंदगी के मुख्य केंद्र बने स्थानों पर सफाई कराने के लाख प्रयासों के बाद भी वहां के वाशिंदों को गंदगी से मुक्ति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नारूपुरा, गांधीनगर, मिल्कीपुरा, मलकपुरा, सुभाषनगर समेत एक दर्जन वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। इसके बावजूद गंदगी के ढेर लोगों को मुंह चिढ़ाते दिख रहे हैं। पालिका कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान के दौरान फागिंग मशीन से मच्छर मारने की दवा और एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया, लेकिन इससे न तो मच्छर कम हुए और न ही लोगों को गंदगी से निजात मिली।

गंदगी की समस्या पर कराएं अवगत
शहर में यदि साफ सफाई नहीं हो रही है और यह समस्या लंबे समय से है तो आप हमें अवगत कराएं। हम आपकी समस्या को प्राथमिकता से प्रकाशित कर निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। समस्या के लिए वहां की फोटो व जानकारी अमर उजाला कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर 7985055694 पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed