फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Games

100 मीटर दौड़ में वर्षा व कमलेश ने मारी बाजी

Mon, 04 Jan 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Games
कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते प्रतिभागी - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वर्षा ने बाजी मारी, जबकि बालक वर्ग में कमलेश अव्वल रहे।
विज्ञापन

चरखारी के मिनी स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह सेंगर ने किया। 100 मीटर बालक दौड़ प्रतियोगिता में कमलेश ने बाजी मारी, जबकि कृष्णकांत को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में वर्षा पहले और चंचल दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में दीपक कुमार व वर्षा ने बाजी मारी। गोला फेंक में सजनी को पहला व चंचल देवी को दूसरा और अर्चना वर्मा को तीसरा स्थान मिला। 400 व 1500 मीटर दौड़ में दीपिका अव्वल रहीं। तबा फेंक में सजनी व लंबी कूद में वर्षा कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कृष्णकांत और 1500 मीटर दौड़ में अभिषेक राजपूत विजेता रहे। लंबी कूद में कमलेश को पहला, कृष्णकांत को दूसरा व संजय को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की कबड्डी में इमिलिया डांग विजेता और अस्थौन उप विजेता रहीं। बालक वर्ग में बल्लाय की टीम ने बाजी मारी, जबकि अस्थौन की टीम उपविजेता रही। समापन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिक्षक छविलाल वर्मा, रामस्वरूप विश्वकर्मा, विजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मुख्तार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed