फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Furnace smashed liquor raid, three arrested

छापा मार शराब भट्ठी तोड़ी, तीन गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 18 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Furnace smashed liquor raid, three arrested
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला

अवैध शराब बनाने और उसकी बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग ने छापामारी अभियान शुरू किया है। सोमवार को आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में शहर के बिच्छू पहाड़िया स्थित कबूतरा डेरा में छापा मारा गया। जहां से भारी मात्रा में लहन, कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में लिप्त तीन महिलाआें के  खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन


शहर के बिच्छू पहाड़िया में अवैध तरीके से शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा है। सोमवार को आबकारी निरीक्षक रामकृष्ण चतुर्वेदी के नेतृत्व में आबकारी सिपाही मुश्ताक उल्ला, लतीफ, नरेंद्र उपाध्याय, संगीता, फरीद अहमद, जहीर मोहम्मद आदि ने कबूतरा डेरा में छापा मारा। जहां से 6 हजार लीटर लहन बरामद किया गया। पुलिस ने लहन को मौके पर नष्ट कराते हुए 12 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन


साथ ही मौके पर एक ड्रम शराब बनती मिली। पुलिस ने भट्ठी व ड्रम क्षतिग्रस्त करते हुए इस धंधे में लिप्त पार्वती, किशनबाई और रूबी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed