फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Funki Durgtnaonkebil road, 50 villages dark

केबिल फुंकी, 50 गांवों में अंधेरा

Sat, 29 Aug 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 29 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Funki Durgtnaonkebil road, 50 villages dark
33 केवी बिजली सबस्टेशन पनवाड़ी की भूमिगत केबिल फुंक जाने से आधा सैकड़ा गांव अंधेरे में डूब गए । बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है। बिजली विभाग द्वारा लगाई गई टीम 20 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं कर सकी जिससे सब स्टेशन से जुड़े आधा सैकड़ा गांवों में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बिजली सबस्टेशन पनवाड़ी में रात्रि एक बजे सबस्टेशन की भूमिगत केबिल फुंक गई, जिससे पूरी रात ग्रामीणों को अंधेरे में गुजारना पड़ा। जहां बिजली न आने से लोग रात में सो नहीं पाएं वहीं सुबह जलापूर्ति न होने से लोग पानी के लिए इधर -उधर भटकते रहे। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने टीम लगाकर लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू करवा दिया। लेकिन पूरे दिन मशक्कत के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। केबिल फुंकने से नकरा, वैंदो, मसूदपुरा, नगाराघाट, बराना, बुड़ेरा, स्योड़ी, तुर्रा, शेरगढ़, किल्हौवा, भरवारा, छतेसर, पहाडिय़ा, पनवाड़ी, निसवारा सहित आधा सैकड़ा गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति न होने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति खासा गुस्सा है।
विज्ञापन

इंसेट
त्योहार में बिजली न आने से ग्रामीण नाराज
रक्षाबंधन पर्व पर बीस घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से त्योहार में आए रिश्तेदारों का गर्मी से परेशान हो गए। वहीं बिजली न आने से बिजली न आने से पानी को लेकर हायतौबा मची हुई है। लोगों में पानी के लिए हैंडपंपों में झगड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed