फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Friends kept making reels, young man drowned in the pond, died

Mahoba News: दोस्त बनाते रहे रील, तालाब में डूब गया युवक, मौत

Mon, 22 Jul 2024 03:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 22 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Friends kept making reels, young man drowned in the pond, died
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के रैपुरा तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। जब युवक तालाब में डूब रहा था तो दोस्त रील बनाते रहे।
विज्ञापन

डूबने के दौरान बचाओ-बचाओ की आवाज लगाने के बाद भी दोस्त रील बनाने में मस्त रहे। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने दोस्तों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी शाकिब अंसारी (20) रविवार की दोपहर तीन दोस्तों के साथ रैपुरा तालाब गया था। प्रत्यक्षदािर्शयों के अनुसार पहले चारों दोस्त तालाब के किनारे खड़े होकर मोबाइल से रील बनाने लगे। इस दौरान शाकिब तालाब में उतरकर नहाने लगा। तब अन्य दोस्त उसकी रील बनाने लगे।
विज्ञापन

रील बनवाने के चक्कर में शाकिब गहराई में चला गया और डूबने लगा। चीख-पुकार मचाने के बाद भी दोस्तों को लगा कि वह रील बनवाने के लिए यह सब कर रहा है, लेकिन कुछ देर बाद ही वह गहराई में डूब गया। तब दोस्त उसके कपड़े लेकर घर आ गए और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शाकिब को तालाब से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के भाई निहाल ने तीनाें दोस्तों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया। पुलिस ने तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed