{"_id":"6560e20db031c885470423aa","slug":"fraud-case-against-five-including-three-real-brothers-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-3026-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तीन सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तीन सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। धोखाधड़ी करके दो भाइयों को हिस्सा न देकर भूमि बेचने के मामले में तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है। शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मिरतला गांव निवासी रघुवर दयाल सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी है। माता-पिता की मौत के बाद पांचों भाइयों की जमीन थी। आरोप है कि मां की मौत से पहले उसके भाई गंगाराम और भवानीदीन ने अपने पक्ष में वसीयत करा ली। यह मामला न्यायालय पहुंचा। जिसके बाद न्यायालय ने सभी भाइयों को बराबर-बराबर हक देने का निर्णय किया। बाद में सभी भाइयों ने भूमि बेचने की बात तय की।
रघुवर दयाल व उसका भाई जंगीलाल दिल्ली और कानपुर में नौकरी करने के चलते घर नहीं आ सके। इस दौरान उसके भाई भवानीदीन ने लाखों रुपये कीमत के प्लांट बेच लिए और तीनों भाइयों ने पैसा बांट लिया। बाद में जब दोनों भाइयों को धोखाधड़ी से दस्तावेज तैयार कराकर बैनामे की जानकारी हुई तो उन्होंने तीन अक्तूबर 2023 को रजिस्ट्रार कार्यालय से जानकारी ली। धोखाधड़ी करने का विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
घटना की तहरीर पीड़ित ने कोतवाली में दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों से भी न्याय न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में भवानीदीन, उसके भाई गंगाराम, बसंतलाल के अलावा बृजलाल व राधारानी के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।