फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fragmented state statues were stolen valuables recovered

चोरी हुईं बेशकीमती मूर्तियां खंडित अवस्था में बरामद

Wed, 18 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 18 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fragmented state statues were stolen valuables recovered
 एक माह पहले थाना क्षेत्र के ग्राम पुन्निया के  राम जानकी मंदिर से चोरी हुईं अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां बुधवार को पुलिस ने लावारिस अवस्था में बरामद कर लीं। हालांकि पुलिस चोरों को अभी तक  गिरफ्तार करने में असफल रही।
विज्ञापन

बारह फरवरी को थाना क्षेत्र के ग्राम पुन्निया का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने राम जानकी, लक्ष्मण और लड्डू गोपाल की बड़ी मूर्तियों के साथ-साथ आधा दर्जन अन्य छोटी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ली थीं। घटना की तहरीर मंदिर के पुजारी ग्राम पुन्निया निवासी सूरज सिंह पुत्र दधीच सिंह ने थाना खरेला में दी थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक केके गहलोत ने चार सदस्यीय टीम गठित कर घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस कर्मियों की टीम ने बदमाशाें की धरपकड़ में हाथ पैर मारती रही लेेकिन न तो मूर्तियां बरामद हुईं और न बदमाशों का कोई सुराग मिला। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार  थानाध्यक्ष खरेला धर्मराज यादव को थाना क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम गहरौली में सड़क किनारे मूर्तियां रखे होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने लावारिस अवस्था में एक बोरी में बंद अष्टधातु की मूर्तियां बरामद कर लीं। बरामद की गई मूर्तियों में राम जानकी की मूर्तियों के हाथ कटे पाए गए। पुलिस ने पुन्निया गांव के मंदिर के पुजारी को बुलाकर मूर्तियाें की शिनाख्त कराई। जिसमें मूर्तियां राम जानकी मंदिर की होने की पुष्टि हुई। सूचना मिलने पर सीओ चरखारी धनंजय कुशवाहा भी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस द्वारा लावारिस अवस्था में बेशकीमती मूर्तियां बरामद किए जाने और किसी भी बदमाश की गिरफ्तारी न होने की बात लोगाें के गले नहीं उतर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही मूर्ति चोरी करने वाले बदमाशाें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed