{"_id":"5ed3e4098ebc3e90a83335f2","slug":"four-tractors-robbed-after-beating-drivers-mahoba-news-knp563050084","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों को पीटकर चार ट्रैक्टर लूट ले गए दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों को पीटकर चार ट्रैक्टर लूट ले गए दबंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम रिवई में ईंट भट्टा के लिए खेत से मिट्टी भर रहे ट्रैक्टर चालकों और श्रमिकों को लाठी-डंडे व अवैध असलहों से लैस दबंगों ने दौड़ा लिया। बुरी तरह मारपीट करने के बाद दबंग चाबी लगे खड़े चार ट्रैक्टर लूट ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम रिवई निवासी पूरन कुशवाहा ईंट भट्ठा का काम करता है। गांव का ही मुन्ना श्रीवास ईंट भट्ठा में पार्टनर है। शनिवार की रात ईंट भट्ठा के लिए मुन्ना के खेत से मिट्टी एकत्र की जा रही थी। खेत की मिट्टी ट्रैक्टर ट्राली में भरते समय आधा दर्जन से अधिक लोग हाथों में लाठी-डंडे व असलहे लेकर आ धमके और चालकों व श्रमिकों से मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर भाग रहे श्रमिकों को दबंगों ने दौड़ाकर पीटा।
बाद में दबंग खेत में खड़े चार ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। मारपीट में घायल हुए श्रमिक मुन्नालाल अहिरवार, संजू पुत्र कल्लू, सन्नी पुत्र छत्रपाल, सुंदरम पुत्र गुलाब आदि ने बताया कि दबंगों ने बुरी तरह पीटने के बाद गोली मारने की धमकी दी। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में सौंप दी है। थानाध्यक्ष विनोद प्रजापति का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।