फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four kilometer long jam for 12 hours

Mahoba News: 12 घंटे लगा चार किमी लंबा जाम

Wed, 10 Apr 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four kilometer long jam for 12 hours
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की एक साइड पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बालू भरे ट्रकों के निकलने से जाम लग गया। बुधवार की रात लगा जाम कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे के बाद खुल सका। करीब चार किमी लंबे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। 12 घंटे तक लगे जाम से वाहनों में सवार लोग परेशान रहे। प्यास लगने पर वाहनों में बैठे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी से निकला झांसी-मिर्जापुर हाईवे जीर्णशीर्ण हालत में है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते एक साइड पर पीडब्ल्यूडी की ओर से सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसी हाईवे से स्योड़ी, नगारा, बराना आदि गांवों को रास्ता जाता है। इन गांवाें के आसपास नदी से व्यापक पैमाने पर बालू का खनन किया जाता है। इन बालू खदानों से प्रति दिन करीब सैकड़ों ट्रक, डंपर बालू लादकर निकालते हैं। हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते बुधवार की रात करीब 12 बजे सड़क को वन-वे कर दिया गया। रात के समय सड़क पर जाम लग गया। जिसे कुछ ही देर में नेशनल हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रात के समय लगा जाम बुधवार की दोपहर 12 बजे के बाद खुल सका। तब जाकर वाहनों में सवार लोगों ने राहत की सांस ली। इस हाईवे से मऊरानीपुर, झांसी, हरपालपुर के अलावा महोबा, हमीरपुर, कानपुर के लिए वाहन जाते हैं। जो जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed