फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four killed, three injured in four road accidents in Mahoba

Mahoba Accident News: सड़क हादसों में चार की मौत, तीन लोग घायल

Wed, 24 Aug 2022 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four killed, three injured in four road accidents in Mahoba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
महोबा जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और फतेहपुर के दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में मेडिकल झांसी रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जनपद फतेहपुर के थाना ललौली के बहुआ गांव निवासी कैलाश (55) पत्नी आशा (50), पुत्र पंकज (26) और चालक के साथ ओमनी वैन से मंगलवार को मध्यप्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे थे। कानपुर-सागर हाईवे में मामना गांव के सिद्ध बाबा पहाड़ के पास सामने वैन और बाइक बाइक से टकरा गई। हादसे में वैन में आगे बैठे पंकज और बाइक सवार सगुनिया अजगर निवासी भुजबल (58) की मौत हो गई। कैलाश और उनकी पत्नी घायल हो गईं। यूपी 112 पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


वहां से कैलाश को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट न नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। वैन सवार आशा ने बताया कि चालक वैन तेज गति चला रहा था। कई बार टोकने के बाद भी वह नहीं माना। गति अधिक होने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर सूपा तिराहे के पास हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार किसान मदन राजपूत (40) पुत्र बाबूलाल राजपूत और वेदप्रकाश अनुरागी (22) घायल हो गया। हेलमेट न लगाने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से मदन को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के भरवारा गांव निवासी बाइक सवार केन में डीजल लेकर लौट रहे थे।

तीसरा हादसा बांदा हाईवे पर हुआ। वहां कबरई के के किदवई नगर निवासी विश्वनाथ (30) पुत्र मैकू प्रजापति को सड़क पार करते समय कबरई पत्थरमंडी से गिट्टी लादकर बांदा की तरफ जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विश्वनाथ बांदा पंचर बनाने की दुकान करता था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। परिचालक हिरासत में हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


चौथा हादसा कबरई में हुआ। बघवाखोड़ा निवासी ट्रांसपोर्ट कंपनी के चौकीदार रामसिंह (40) को बांदा जा रही निजी बस ने टक्कर मार दी। झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बस में कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed