फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four including farmer died due to cold

Mahoba News: ठंड से किसान समेत चार की मौत

Mon, 22 Jan 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Four including farmer died due to cold
महोबा। गलन भरी ठंड व सर्दीली हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को सुबह कोहरा छाने के बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवाएं चलने से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। ठंड की चपेट में आने से किसान समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पखवाड़े भर से पड़ रही भीषण ठंड ने लोगों का हाल बिगाड़ दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कस्बा खरेला के रतन कुशवाहा (45) खेती-किसानी करते थे। शनिवार खेत पर काम करने गए थे। देर रात लौटते समय पूंछा बस स्टैंड के पास ठंड लगने से अचेत होकर गिर गए।
विज्ञापन

हाथ-पैर अकड़ने पर राहगीरों ने एंबुलेंस और परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के सीएचसी चरखारी ले गए। डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमौरा निवासी हल्की कुशवाहा (70) की रविवार की सुबह ठंड लगने पर अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान मौत हो गई। पुत्र हल्के ने बताया कि ठंड से मां की मौत हुई है।
बिलरही निवासी अनुराधा (67) शनिवार की रात घर पर थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। नाती लावी ठाकुर ने बताया कि रात में ठंड लगने के बाद दादी के पेट में तेज दर्द हुआ। अस्पताल लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

इसी तरह किड़ारी निवासी गयाप्रसाद के 21 दिन के पुत्र कुलदीप की शनिवार की शाम तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। चाचा पुष्पेंद्र ने बताया कि भतीजे कुलदीप को शनिवार की सुबह सर्दी लग गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, परिजन शवों का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed