{"_id":"69025c666360bd7adc0f5e58","slug":"four-bighas-of-sugarcane-crop-was-burnt-due-to-a-fire-in-the-field-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-119332-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खेत में लगी आग से चार बीघा की गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खेत में लगी आग से चार बीघा की गन्ने की फसल जली
Wed, 29 Oct 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के बूढ़ी गांव में बिजली तारोंं में शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से खेत में खड़ी चार बीघा गन्ने की फसल जलकर बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने एकजुट प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने घटना की सूचना बिजली निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी है।
बूढ़ी गांव निवासी किसान धनप्रकाश ने करीब छह बीघा भूमि में गन्ने की लगाई थी। फसल इस समय तैयार हो गई थी। बुधवार की सुबह खेत के ऊपर से निकली बिजली लाइन में शॉर्ट-सर्किट होने से गिरी चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे खेत को चपेट में ले लिया। कुओं से पंपिंग सेट लगाकर किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक चार बीघा में लगी गन्ने की फसल पूरी तरह जल गई। पीड़ित ने बताया कि खेतों के ऊपर से निकली बिजली लाइन पूरी तरह जर्जर है। कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को लाइन बदलने के लिए कहा गया लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे नुकसान हुआ। पीड़ित ने क्षति का आंकलन कराकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।