फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Former Prime Minister's birth anniversary celebrated as Sadbhavna Divas in mahoba

सदभावना दिवस के रूप मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

Fri, 21 Aug 2020 03:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister's birth anniversary celebrated as Sadbhavna Divas in mahoba
कर्मचारियों को संकल्प दिलाते एसडीएम सदर - फोटो : MAHOBA
महोबा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 76वीं जयंती जिले में सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई। डीएम अवधेश तिवारी ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्व. राजीव गांधी की याद में हर साल सद्भावना दिवस मनाया जाता है। उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। उनके द्वारा देश के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दृष्टि से देखा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि, देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और विकास के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है, तभी सद्भावना दिवस और सद्भावना संकल्प की सार्थकता सिद्ध होगी। डीएम ने कर्मचारियों को संकल्प दिलाया कि जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर राजेेश कुमार यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के द्वारा देश के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दृष्टि को साफ तौर पर देखा जा सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने और विकास के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को एकता सद्भावना का संकल्प दिलाया। पुलिस लाइन समेत सभी थानों में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed