{"_id":"2ef57fed415627d2d55ce0817c26f5e0","slug":"for-the-first-time-in-26-gram-panchayats-in-the-district-will-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिले की 26 ग्राम पंचायतों में होगा पहली दफा मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 26 ग्राम पंचायतों में होगा पहली दफा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नए बनाए गई ग्राम पंचायतों में इस बार पहली बार चुनाव होंगे। जिससे नई ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के उम्मीदवारों में खासा उत्साह दिख रहा है। चुनाव में मतदाता नाम संशोधन का काम मंद गति से चलने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे 31 अगस्त से बढ़ाकर 2 सितंबर कर दी है।
जिले में पहली दफा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे है। इतना ही नहीं मतदाता सूची का संशोधन का काम भी ऑनलाइन ही किया जा रहा है, लेकिन नाम काटने और बढ़ाने का कार्य धीमी गति से चलने के कारण निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में निर्धारित की गई अंतिम सूची प्रकाशन की तिथि 8 अगस्त से बढ़ाकर 11 अगस्त कर दी गई है। जिससे 11 से 17 अगस्त को ही दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 18 से 22 अगस्त तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण और 23 से 31 अगस्त तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण उपरांत पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी एवं मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्रवाई की जाएगी। 2 सितंबर को निर्वाचक नामावलियों की सूची का अंतिम प्रकाश किया जाएगा। जिले में विकासखंड कबरई के 10, विकासखंड पनवाड़ी से 4, जैतपुर से 7 और विकासखंड चरखारी के 5 ग्राम प्रधान चुने जाएंगे। कबरई ब्लाक के बढ़ाई गईं नई ग्राम पंचायतों में मोचीपुरा, सिचौरा, बसौरा, गुगौरा, पलका, मवई, इमिलिया, चितैयां, तिदुंही, पुरा शामिल हैं। ब्लाक चरखारी में नरेड़ी, कुरौडांग, जतौरा, पड़ोरा, कुसरमा। ब्लाक पनवाड़ी में शेरगढ़, अलीपुरा, खैरोकला, बारेंडा ब्लाक जैतपुर में बौरा, महेवा, लेवा, लड़पुरा, रावतपुराखुर्द, बम्हौरीखुर्द, रजपुरा शामिल हैं।