फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Flown half million properties in broad daylight

दिन दहाड़े डेढ़ लाख की संपत्ति उड़ाई

Sat, 11 Apr 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sat, 11 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Flown half million properties in broad daylight
 थाना क्षेत्र के ग्राम भंडरा में चोराें ने दिन दहाड़े  किसान के सूने घर से डेढ़ लाख रुपये  की संपत्ति चुरा फरार हो गए। पीड़ित किसान ने गांव में भीख मांग रहे बंजारों के खिलाफ थाना श्रीनगर में तहरीर दी है। पुलिस मामले को पर्दाफाश करने में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम भंडरा निवासी चंद्रभान विश्वकर्मा पुत्र हर्ल्काइं शनिवार को अपने परिवार के साथ ताला बंद कर खेत पर कटाई करने गया था। जबकि घर पर उसकी बहू अनीता अकेली थी। शुक्रवार को एक बंजारा जाति के पुरूष और महिला किसान के घर भिक्षा मांगने गए और बहू अनीता से आटा देने को कहा जब अनीता अंदर आटा लने गई तब बंजारा जाति की महिला भी उसके पीछे- पीछे अंदर तक चले आए और आटा लेकर चले गए। बंजारों के जाते ही अनीता घर में ताला डालकर कटाई करने चली गई। देर शाम घर वापस लौटने पर किसान ने घर में जाकर देखा तो पीछे का दरवाजा खुला पड़ा था और घर के कमरे में रखे 80 हजार रुपये नगद, डेढ़ तोला सोने के जेवर और 750 ग्राम चांदी के जेवरात गायब थे। पीड़ित गृहस्वामी ने बंजारा जाति के भीख मांग रहे लोगाें पर संदेह जताते हुए घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed