फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Five people, including a couple, were beaten and injured; an FIR was lodged.

Mahoba News: दंपती समेत पांच को पीटकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 07 May 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Five people, including a couple, were beaten and injured; an FIR was lodged.
महोबा। कोतवाली चरखारी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वासामाफ गांव निवासी रामश्री ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात करीब नौ बजे वह बच्चों और परिजनों के साथ अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव का कालका व मिंटा लाठी-डंडे लेकर आए और पति कमला प्रसाद को गाली गलौज कर घायल कर दिया। बचाने दौड़े ससुर और उसे भी मारा पीटा। इससे तीनों को चोटें आईं। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बम्हौरीकलां निवासी गुलाबरानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। रात को वह घर पर अकेली थी। गांव का नाथूराम श्रीवास डंडा लेकर दरवाजे पर आया और गाली गलौज करने लगा। दरवाजा न खोलने पर उसे तोड़ दिया और अंदर घुस आया। बाद में डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में रिवई गांव निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उसने रिवई ठेका के सेल्समैन के खिलाफ आबकारी की हेल्पलाइन पर अधिक दाम पर शराब बिक्री करने की शिकायत की थी। इससे नाराज होकर दाऊ यादव व शिवम ने उस पर डंडे और धारदार हथियार से हमला किया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दाऊ यादव व शिवम यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed