{"_id":"6a7cc655de481d9b54014bc8","slug":"five-injured-including-a-youth-in-road-accidents-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-127891-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क हादसों में युवक समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क हादसों में युवक समेत पांच घायल
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क हादसों में युवक समेत पांच लोग घायल हो गए। कस्बा कुलपहाड़ निवासी अखिलेंद्र (55) बुधवार की सुबह किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह सतारी निवासी रामदेवी, विजयपुर निवासी राधिका, ननवारा निवासी सुरेंद्र व गांधीनगर निवासी देवेंद्र अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
-- -- -- -- -- -
युवक ने खाया जहर
महोबा। थाना कबरई के एक गांव में युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंज गांव निवासी राजेश (28) बुधवार की सुबह घर पर था। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता खूबचंद्र ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। बेटे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह समझ नहीं आ रहा है। (संवाद)