फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Five gates of Lahchura dam opened, 30 thousand cusecs of water released

Mahoba News: लहचूरा बांध के पांच फाटक खोले, 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

Sun, 04 Aug 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five gates of Lahchura dam opened, 30 thousand cusecs of water released
महोबा/महोबकंठ। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध का जलस्तर और बढ़ गया है। हालात को देखते हुए बांध के पांच फाटक खोलकर 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारी लहचूरा बांध पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। आसपास स्थित गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। इस समय मध्य प्रदेश में भीषण बारिश हो रही है। इससे जनपद टीकमगढ़ में स्थित बानसुजारा बांध का जलस्तर बढ़ने पर वहां से पिछले 24 घंटे में 55 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है।
विज्ञापन

यह पानी धसान नदी से लहचूरा बांध में पहुंच रहा है। इससे लहचूरा बांध का जलस्तर बढ़ गया। रविवार को लहचूरा बांध के पांच फाटकों को 1.20 मीटर तक ऊंचा खोला गया और 30 हजार क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। इसके अलावा लहचूरा बांध से जुड़ी अर्जुन फीडर नहर में 1,400 क्यूसेक छोड़ा गया। साथ ही धसान मुख्य नहर में 400 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धसान नदी में छोड़े गए पानी के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया। हालात को देखते हुए समीप के काशीपुरा, धरवार, लिलवां, बीहट, नगारा, बराना आदि गांवों में अलर्ट जारी किया गया। नदी किनारे बसे ग्रामीणों, चरवाहों व मछुआरों आदि को नदी से दूर रहने के लिए कहा गया है।

लहचूरा बांध के जेई रामआसरे यादव ने बताया कि अभी बांध के पांच फाटक खोलकर 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रात में जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। आवश्यकतानुसार और भी फाटक खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed