{"_id":"62d9938cc1c6ac5e593c5b10","slug":"first-lying-on-the-train-track-then-hanging-from-the-tree-mahoba-news-knp7087863118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ट्रेन की पटरी पर लेटा, फिर पेड़ से लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ट्रेन की पटरी पर लेटा, फिर पेड़ से लगा ली फांसी
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में एक युवक रेल पटरी पर जान देने के लिए लेट गया। लोगों ने उसे हटा दिया, कुछ देर बाद उसने पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इंदिरानगर निवासी सुशील उर्फ बउआ साहू (33) स्कॉर्पियो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार की सुबह वह किसी से कुछ कहे बिना घर से निकल गया। बीला दक्षिण फाटक के पास ट्रेन से कटने के लिए ट्रैक पर लेट गया। लोगों ने युवक को पटरी पर लेटा देखा तो उसे पटरी से अलग कर समझाया और घर जाने को कहा।
रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर युवक ने नीम के पेड़ में रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पिता रामअवतार ने बताया कि सुशील की पत्नी पूनम मंगलवार को अपने मायके बल्लान बांदा से घर आई थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि परिजन घटना के कारणों के विषय में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। जांच कराई जा रही है।