{"_id":"6356a3a03c807822520ade8b","slug":"firing-and-stone-pelting-eight-injured-due-to-vehicle-collision-death-of-female-farmer-for-not-being-forced-mahoba-news-knp7249130159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगार न करने पर फायरिंग व पथराव, महिलाओं समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगार न करने पर फायरिंग व पथराव, महिलाओं समेत आठ घायल
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। कोतवाली चरखारी के रहुनियां गांव में बेगार न करने पर दबंगों ने पीड़ित परिवार पर फायरिंग करते हुए पथराव किया। छर्रे और पत्थर लगने से दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। विवाद की आशंका को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
रहुनियां गांव निवासी हरिओम कुशवाहा रविवार की देर शाम घर जा रहा था। तभी पड़ोसी ने आटे की बोरी चक्की से लाने के लिए कहा। उसने बेगार करने से मना कर दिया। जिससे बौखलाए दबंग ने उसे पीट दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद दबंग अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंच गए और फायरिंग करते हुए पथराव किया। गोली के छर्रे लगने से हरिओम, चाचा मनमोहन, दादी रमकलिया, सुशीला, गंगाचरण, चंद्रभान, संजय, ओमप्रकाश और रामकुमार घायल हो गए।
सूचना पर चरखारी पुलिस ने गांव पहुंच जांच की। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि विवाद को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।