फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   fire

आग से गृहस्थी समेत दो लाख का सामान राख

Wed, 27 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
fire
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के अंडवारा गांव में मंगलवार की रात मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार देख ग्रामीणों ने आसपास स्थित जल स्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान में रखा खाद्यान्न और गृहस्थी समेत दो लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

अंडवारा गांव निवासी मान बहादुर खेती-किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार की शाम मान बहादुर परिवार समेत खेत गया था। तभी घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 20 क्विंटल खाद्यान्न, गृहस्थी, कपड़े व इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

आग की घटना में सब कुछ जलकर राख होने से पीड़ित परिवार परेशान है। पीड़ित का आरोप है कि किसी ने रंजिश के चलते मकान में आग लगाई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर घटना की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना पर राजस्व लेखपाल ने घटनास्थल पहुंच आग से हुई क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed