फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   fire

धुएं के लिए जलाए गए कंडों से मकान में लगी आग

Thu, 05 Nov 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
fire
कुलपहाड़/पनवाड़ी। तहसील क्षेत्र के सुगिरा गांव में मच्छर भगाने के लिए धुआं करने के लिए कंडे जलाने से एक मकान में आग लग जाने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। मोहल्लेवासियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कच्चा मकान और गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। उधर थाना पनवाड़ी के ग्राम कोनिया में लालदिमान राजपूत के खेत में बिजली के तार आपस में टकराने से हुई स्पार्किंग से निकली चिंगारी से दो एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्राम सुगिरा निवासी मंटी पत्नी स्व. हरि कोरी के घर में बुधवार की रात को अचानक कंडों की आग से आग लग गई। रात में कुछ लोगों द्वारा मकान से धुआं निकलते देख शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े और हैंडपंपों और कुओं से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गृहस्वामी ने बताया कि उसकी बेटी बबली की शादी दिसंबर माह में होनी थी। शादी के लिए गेहूं, कपड़े व अन्य सामान खरीदकर रख लिया था। जो आग में जल गए। वहीं सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया और अधिक से अधिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed