फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   fire in mahoba

खड़े ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची भगदड़

Sun, 24 May 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
fire in mahoba
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा) मेें फतेहपुर से गिट्टी लेने आया ट्रक में सड़क किनारे खड़े होते ही आग लग गई। गैस एजेंसी के समीप आग लगने से लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

झांसी-मिर्जापुर हाईवे में कस्बा कबरई भारत गैस का गोदाम और एजेंसी है। समीप में ट्रक, ऑटो रिपेयरिंग की दुकानें हैं। इस मार्ग में महानगरों से चलकर आने वाले ट्रक यहीं रुककर वाहनों की जांच कराते हैं। रविवार हैदरगढ़ से जीटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी का खाली ट्रक गिट्टी लेने कबरई आया था तभी दोपहर एक बजे चालक अर्जुन ट्रक खड़ा कर चाय पीने लगा। इंजन गर्म होने से अचानक ट्रक में आग लग गई।
विज्ञापन

ट्रक से उठती लपटों को देखकर भारत गैस गोदाम मालिक बालचंद्र वर्मा के होश उड़ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गैस एजेंसी संचालन ने गोदाम में लगे आग बुझाने के यंत्रों से कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक के आगे का हिस्सा जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे में यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझाई। थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। गैस एजेंसी समीप में होने से बड़ी घटना की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed