फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out after two trucks collided hard, two people burnt alive

दर्दनाक हादसा: दो डंपरों की भिड़ंत के बाद लगी आग, चालक व क्लीनर जिंदा जले, तीन घंटे बाधित रहा कानपुर-सागर हाईवे

Wed, 16 Jun 2021 11:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Jun 2021 11:21 AM IST
सार

ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। हादसे में चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Fire broke out after two trucks collided hard, two people burnt alive
मौके पर खड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे पर विद्या ग्रेनाइट के पास बुधवार की सुबह करीब चार बजे दो डंपरों की भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। आग से एक डंपर का चालक और दूसरे डंपर के क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरे डंपर के चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब तीन घंटे हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


कानपुर नगर के मंगला विहार निवासी रामपाल (25) मंगलवार की रात अपने भांजे (क्लीनर) प्रांशू पाल (20) पुत्र संजय निवासी रामादेवी जिला कानपुर के साथ  श्यामकृपा रोडलाइंस का खाली डंपर लेकर गिट्टी लेने पत्थर मंडी कबरई आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में प्रांशू डंपर चलाने लगा और रामपाल बगल की सीट पर बैठ गया। तभी हाईवे पर विद्या ग्रेनाइट के पास कानपुर जा रहे गिट्टी लदे डंपर से डंपर की भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर दोनों डंपरों में आग लग गई, जिसमें चालक और क्लीनर केबिन में फंसे होने की राहगीरों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।


फायर कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक प्रांशू पाल और दूसरे डंपर के चालक शिवकुमार (35) पुत्र हुकुम सिंह बरौनीखुर्द दतिया की आग से जलकर मौके पर ही मौत हो गई। रामपाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सुबह सात बजे पुलिस ने जेसीबी व क्रेन की मदद से डंपरों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed