{"_id":"6a47fb3ba079f84807012dc0","slug":"fir-registered-against-two-individuals-including-a-dcm-driver-for-attempted-murder-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-126761-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: डीसीएम चालक समेत दो के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: डीसीएम चालक समेत दो के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी
विज्ञापन
फालोअप
- चरखारी विधायक के काफिले के वाहन को टक्कर मारने का मामला
- एक दिन पहले हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बचे थे चरखारी विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/खरेला। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के काफिले के वाहन को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने डीसीएम चालक समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। एक दिन पहले हुए इस सड़क हादसे में चरखारी विधायक बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके गनर समेत तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस दुर्घटना के प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है।
विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत ने थाना खरेला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत जनपद हमीरपुर के चंदौरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे वह घर लौट रहे थे। उनके काफिले में निजी कार के अलावा दो एस्कॉर्ट वाहन शामिल थे। जिनमें पीए, चालक, गनर समेत छह सुरक्षाकर्मी सवार थे। कस्बा खरेला के पास केले से लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर गलत दिशा में आने लगी। यह देख विधायक के चालक रविकांत मिश्रा ने कार को सड़क के नीचे खंती में उतार दिया। इससे विधायक की कार डीसीएम की चपेट में आने से बच गई थी। हालांकि, काफिले में चल रही एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे एस्कॉर्ट कार में सवार सरकारी गनर श्याम सिंह, निजी सुरक्षा गार्ड किशन पाल व चालक जीतेंद्र घायल हो गए थे। जिन्हें सीएचसी खरेला पहुंचाया गया। पिछले दिनों जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का काफिला रोककर चर्चा में आए चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और उनके पिता पूर्व सांसद पिता गंगाचरण राजपूत ने इस घटना को विधायक की हत्या की साजिश करार देते हुए मामले में गहन जांच की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने डीसीएम वाहन के चालक कुंदन महाजन और खलासी नीलेश के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। खरेला थाना प्रभारी नन्हेलाल यादव ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के हर पहलू की जांच कराई जा रही है।