{"_id":"625dafdaee1939756c097aa0","slug":"fir-dhokhadhadi-jaanch-mahoba-news-knp691950422","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के एमडी समेत छह पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के एमडी समेत छह पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
महोबा। शहर में संचालित पद्मश्री मेडिकल कॉलेज में शिक्षा के नाम पर छात्र-छात्राओं से ठगी व पैसे जमा कराकर मार्कशीट व ट्रेनिंग प्रमाण पत्र न देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर मेडिकल कॉलेज के एमडी समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी मिथुन ने अपनी छोटी बहन सोनम का प्रवेश एएनएम कोर्स के लिए शहर के मदीना मस्जिद चौराहा स्थित अटल पैरा मेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में वर्ष 2019 में कराया था। प्रवेश के नाम पर दस हजार रुपये जमा कराया गया।
मिथुन के पड़ोसी भगवानदास अनुरागी ने अपनी बहू किरन का प्रवेश 15 हजार रुपये देकर कराया था। आरोप है कि सोनम व किरन की परीक्षा नहीं कराई गई और न ही मार्कशीट दी गई। दोनों छात्राओं को एएनएम द्वितीय वर्ष के लिए पद्मश्री मेडिकल कॉलेज बीजा नगर रोड के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
वहां भी सोनम व किरन ने विभिन्न तिथियों में फीस जमा की लेकिन मार्कशीट नहीं दी गई और ट्रेनिंग के नाम पर 4,500-4,500 रुपये ले लिए गए। आरोप है कि विरोध करने पर कॉलेज स्टॉफ ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए टीसी वापस कर दी। पीड़ितों ने शहर कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया।
न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में पद्मश्री मेडिकल कॉलेज महोबा के एमडी रविंद्र सिंह, लायक सिंह, भारती, एसके भदौरिया, अर्चना व ऋचा के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है। वहीं सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय का कहना है कि महोबा में कोई भी मेडिकल कालेज नहीं हैं।