फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Finally the occupation of the Buddhist monastery road was removed

Mahoba News: आखिरकार हटा बौद्ध मठ मार्ग से कब्जा

Thu, 29 May 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 29 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Finally the occupation of the Buddhist monastery road was removed
महोबा। शहर के बौद्ध मठ मार्ग पर किए गए कब्जे को आखिरकार प्रशासन ने बुधवार को हटवा दिया। जेसीबी की मदद से बनाई गई दीवार को तोड़कर मार्ग समतल कराया गया। इससे अब बौद्ध मठ आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

मोहल्ला सत्तीपुरा स्थित बौद्ध मठ मार्ग पर दबंगों ने कब्जा कर चहारदीवारी का निर्माण करा लिया था। मोहल्लेवासी कब्जा हटवाने को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे। 23 मई को सभासद नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में लोगों ने डीएम गजल भारद्वाज से मामले की शिकायत की थी। डीएम ने जांच कराकर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे। 26 मई को राजस्व टीम नापजोख करने मौके पर पहुंची तो दबंगों ने अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की थी। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई। बुधवार को नायब तहसीलदार उत्तम सिंह, लेखपाल अर्पित कुमार व पालिका ईओ अवधेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर नापजोख के बाद जेसीबी से कब्जा हटवाते हुए मार्ग समतल कराया। चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई होगी। कब्जा हटने से बौद्ध मठ और सत्तीपुरा जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed