फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fierce sale of idols and lamps of Lakshmi-Ganesh

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों व दीयों की जमकर हुई बिक्री

Wed, 03 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fierce sale of idols and lamps of Lakshmi-Ganesh
महोबा। रोशनी के पर्व दिवाली को लेकर घर-घर में खास तैयारियां की गईं हैं। लक्ष्मी-गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना को लेकर घरों में सजावट की जा रही है। बुधवार को पूजा सामग्री खरीदने के लिए बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुटी। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ विभिन्न रंग की झालरों व मिट्टी के दीयों की जमकर बिक्री हुई। इसके अलावा पूजा सामग्री खरीदने की होड़ रही। गुरुवार को दिवाली पर्व पर पूरा जिला सतरंगी रोशनी से जगमगाएगा।
विज्ञापन

दिवाली पर्व के एक दिन पहले बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। शहर के ऊदल चौक में लगी पूजा सामग्री, लक्ष्मी-गणेेश की मूर्तियां, पोस्टर, माला, प्रसाद सामग्री, मिट्टी के दीये आदि की दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। पर्व को लेकर लोगों ने दिल खोल कर सामानों की खरीदारी की। घरों व दुकानों को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार की देशी झालरों की जमकर बिक्री हुई। बाजार में चायनीज झालरों व दीयों के नदारद होने के चलते मिट्टी के दीयों का क्रेज नजर आया। मौके का फायदा उठाते हुए दुकानदारों ने महंगे दाम पर दीया व पूजा सामग्री बेचकर खूब मुनाफा कमाया। दिवाली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। एक पखवारे से घरों में रंगाई-पुताई कराई गई। अब दुकानों व मकानों को आकर्षक झालरों से सजाया जा रहा है। गुरुवार को भी बाजार खरीदारों से गुलजार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed