फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Female educationist committed suicide by consuming poison

महिला शिक्षामित्र ने जहर खाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Female educationist committed suicide by consuming poison
चरखारी (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के नवीन प्राथमिक विद्यालय भैरवगंज की शिक्षामित्र ने जहर खाकर जान दे दी। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कस्बे के ज्येंद्रनगर निवासी जयंती राजपूत (46) ने सोमवार को घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। हालांकि परिजन कुछ भी कहने से बचते रते। वहीं घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी भी प्रकार की परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच कराई जा रही है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति राजपूत का कहना है कि जयंती ने 24 जुलाई 2007 को शिक्षामित्र के पद पर काम शुरू किया था। उनके द्वारा आजतक किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed