{"_id":"64bd8068cf0c2ed4190272b8","slug":"fault-due-to-storm-and-rain-10-villages-lost-power-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-476-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आंधी-बारिश से फाल्ट, 10 गांव की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आंधी-बारिश से फाल्ट, 10 गांव की बत्ती गुल
Mon, 24 Jul 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। तेज हवाओं के साथ हो रही रुक-रुककर बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ब्लॉक पनवाड़ी के तेइया फीडर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से 10 गांवों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात कर्मचारी फाल्ट तलाशते रहे। 15 घंटे बाद लाइन दुरुस्त होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
तेइया फीडर से महोबकंठ, कनकुआ, बगरौनी, बड़ेरा, माधवगंज, करपहाड़िया, खैरोकलां, उमरई, चमर्रा समेत दस गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार की रात करीब आठ बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे हाई टेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। आंधी बारिश के बीच बिजली गुल होने से लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से जानकारी ली लेकिन सही जवाब न मिलने पर तमाम ग्रामीण पावर हाउस पहुंच गए। तब कर्मचारियों ने फाल्ट दुरुस्त करने का काम शुरू किया। देर रात फाल्ट मिलने पर कुछ गांवों की आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन अधिकांश गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे।
शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे लाइन दुरुस्त हो सकी। तब सभी गांवों की आपूर्ति बहाल हुई। रामप्रकाश, दिनेश, बहुआ आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि कभी फाल्ट तो कभी इंसुलेटर खराब होने से बिजली आपूर्ति गुल रहती है। जिससे भीषण गर्मी व उमस में लोगों को दिक्कत हो रही है। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। जिससे ग्रामीणों को दूर-दराज स्थित जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, बिजली विभाग के अवर अभियंता अनीस अली का कहना है कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित रही। बूंदाबांदी होने के चलते लाइन दुरुस्त करने में दिक्कत आई। सभी गांवों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है।