फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Father-son accused of killing farmer arrested, sent to jail

Mahoba News: किसान की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 03 Aug 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Father-son accused of killing farmer arrested, sent to jail
महोबा। थाना खरेला के पाठा गांव में आधा बीघा जमीन के लिए वृद्ध किसान की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन

पाठा गांव निवासी वृद्ध नवाब सिंह खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। पड़ोसी दबंग गणेश सिंह ने उसकी आधा बीघा जमीन जोत ली थी। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा था। 25 जुलाई की रात नवाब सिंह शौचक्रिया के लिए पहाड़ की ओर गया था। तभी दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमलाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र संजय सिंह की तहरीर पर गणेश सिंह व उसके पुत्र पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी अपर्णा गुप्ता ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की थीं। थानाध्यक्ष खरेला यज्ञ नारायण भार्गव के नेतृत्व में गठित टीम ने हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को चंद्रावल बांध गेट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पुष्पेंद्र की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed