फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers' uproar over non-availability of fertilizers, jammed

खाद न मिलने से नाराज किसानों ने लगाया जाम

Sat, 04 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar over non-availability of fertilizers, jammed
पनवाड़ी (महोबा)। समितियों के कई दिन चक्कर लगाने के बाद भी खाद न मिलने से नाराज किसानों ने जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पनवाड़ी ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। तब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी समेत आसपास के गांव के किसान यूरिया व डीएपी खाद के लिए तीन दिन से प्रतिदिन समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। किसी समिति में ताला लटक रहा है तो किसी में खाद न होने की बात कही जा रही है। इससे नाराज किसानों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे में पनवाड़ी बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। लिधौरा गांव के किसान रामसिंह, देवकी नंदन, जयहिंद आदि ने बताया कि वह तीन दिन से प्रतिदिन सुबह समिति आ जाते हैैं लेकिन वहां ताला लगा रहता है। किसानों ने आरोप लगाया है कि दो ट्रक खाद आई थी। जिसका वितरण नहीं किया गया। खाद न मिलने से उनकी बुआई लेट हो रही है। बाईपास मार्ग जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर थानाध्यक्ष पनवाड़ी शिवआसरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एक घंटे बाद जाम खुलने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed